Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

class 10 science paper

                             science   

             class -10 question paper   

    

                  ( खण्ड अ)

बहुविकल्पी  प्रश्न -

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखिए 

प्रश्न  1 .वृद्धि सदंमन करने वाला पादप हार्मोन है ?

(अ) एब्सिसिक अम्ल।    (ब) साइटोकाईनिन 

(स) इंसुलिन।         (द) ऑक्सिन ।

प्रश्न ०१ जब दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके एक एकल उत्पाद बनाते हैं तो यह अभिक्रिया कहलाती हैं ?

(अ) संयोजन अभिक्रिया  (ब) वियोजन अभिक्रिया
(स) विस्थापन अभिक्रिया  (द)  द्विविस्थापन अभिक्रिया

प्रश्न०३ निम्न में से कौन अपचन की दवा है ?

(अ) सोडियम हाइड्रोक्साइड (ब) मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड 
 (स) मैगनीज हाइड्रोक्साइड  (द) पोटेशियम हाइड्रोक्साइड

प्रश्न ०४ जल या भाप के साथ अभिक्रिया नहीं करने वाली धातु है
 (अ) आयरन  (ब) जिंक (स) एलुमिनियम (द) कॉपर

प्रश्न 05  इथाइल अल्कोहल बनता है
(अ) दहन मे  (ब) वायवीय श्वसन मे 
(स) अवायवीय श्वसन (द) किसी में भी नहीं

प्रश्न06   पेप्सिन एंजाइम द्वारा पाचन किया जाता है
 (अ) वसाका (ब) कार्बोहाइड्रेट का (स) प्रोटीन का (द) जल का

प्रश्न07  उत्तल लेंस के फोकस तथा प्रकाशिक केंद्र के बीच रखे  बिम्ब का प्रतिबिंब होगा 
   (अ) वास्तविक व सीधा  (ब)  वास्तविक व उल्टा 
    (स) आभासी तथा  सीधा (द)  आभासी तथा उल्टा

प्रश्न08   प्रकाश के अपवर्तन की क्रिया में कौन सी भौतिक राशि  अपरिवर्तित रहती है
(अ) आवर्ती  (ब)  वेग  (स)  तरंगदैध्यर्   (द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न09 जब किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित होती हैं तो गतिशील कण में होते हैं
(अ) परमाणु  (ब)आयन (स)  प्रोटोन (द) इलेक्ट्रॉन

प्रश्न10   विद्युत परिपथ में किसी स्थान पर   30 सेकंड में 30 कूलाम आवेश प्रवाहित हो रहा है उस स्थान पर विद्युत धारा का मान एंपियर में होगा
 (अ) 900  (ब) 10  (स)  90  (द)99

प्रश्न 11 घरेलू विद्युत परिपथ में विद्युतन्मय तथा उदासीन तार के मध्य विभवांतर होता है
 (अ) 110  (ब) 220 (स) 440  (द) 1100

प्रश्न 12  हमारे शरीर की कौन सी कोशिका में लेक्ट्रिक अम्ल  का निर्माण होता है ?
(अ) तंत्रिका कोशिका।   (ब) लाल रुधिर कोशिका 
(स) उपकला कोशिका। (द)  पेशी कोशिका
     

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1 वह चालक जो पर्याप्त प्रतिरोध लगाता है  ..................कहलाता है।
2 कॉलिफॉर्म जीवाणु मानव की...................... में पाया जाता है।
3 हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नहर सिंचाई की स्थानीय प्रणाली को ................कहा जाता है। 
4 1 डायऑप्टर उस लेंस की क्षमता है जिस की फोकस दूरी ............हो। 
5 क्षुद्रात्र के आंतरिक स्तर में पाए जाने वाले जैसे प्रवर्ध को ........... कहते हैं।
6 चींटी के डंक में पाया जाने वाला ............अम्ल होता है।

प्रश्न 3  अति लघूतरात्मक प्रश्न (प्रश्नों का उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति में दीजिए)

 1 कैल्शियम कार्बोनेट ( CaCO 3 )के दो विभिन्न रूपों के नाम लिखिए।
2 हृदय में वाल्व क्यों पाए जाते हैं?
3 शरीर की सबसे बड़ी अंतः स्त्रावी ग्रंथि का नाम बताइए।
4 UNEP का पूरा नाम लिखिए।
5 बड़े बांध में जल संग्रहण के कोई दो उपयोग लिखिए।
6 जब हम एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर पर जाते हैं तो
 ऊर्जा का क्या होता है ?
7   विद्युत धारा द्वारा प्रदत ऊर्जा की दर का निर्धारण कैसे किया जाता है
8 बैटरी चार्जर में कौन सी विद्युत धारा का प्रयोग होता है
9 किसी चालक का विशिष्ट प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है
10 मधुमेह रोग किस हार्मोन की कमी से होता है
11 क्रिस्टलन जल से क्या अभिप्राय है
12 अम्ल का जलीय विलयन क्यो विद्युत का चालन करता है?  
                             

                     खण्ड -ब

लघूतरात्मक प्रश्न  4 से 16 के उतर लिखिए (शब्द सीमा 50)

 प्रश्न 4.  एक भूरे रंग का चमकदार तत्व 'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर एक काले रंग का हो जाता है इस तत्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
प्रश्न 5. दीवारों पर सफेदी करने के दो-तीन दिन बाद दीवारों पर चमक क्यों आ जाती है?
प्रश्न 6  आयनिक यौगिक ठोस अवस्था में विद्युत का चालन नहीं करते हैं परंतु गलित अवस्था में या जलीय विलयन के रूप में विद्युत का चालन करते हैं। इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण है?
7 शुद्ध धातु की  तुलना में मिश्र धातु मे गलनांक व  विद्युत चालकता में क्या परिवर्तन आ जाता है ? उदाहरण देकर समझाइए।
8 आयनिक यौगिक का कल नाक उच्च क्यों होता है?
9 पादपों में जंतुओं के समान पंपिंग प्रणाली क्यों नहीं पाई जाती है? 
10 प्रभावी एवं अप्रभावी लक्षण को समझाइए
11. Y गुणसूत्र पर टिप्पणी लिखिए
12  हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं?
13.  एक 100 वाट के बल्ब को प्रतिदिन 10 घंटे उपयोग किया जाता है यदि विद्युत ऊर्जा की दर ₹5 प्रति यूनिट है तो 60 दिन में विद्युत खर्च की गणना कीजिए।
14. श्रेणी क्रम में संयोजित करने के स्थान पर विद्युत युक्तियों को पार्श्व  क्रम में संयोजित करने के क्या लाभ है ?
15  विद्युत जनित्र में नाल चुम्बक के ध्रुवो को अवतल बेलनाकार क्यों  बनाते हैं?  
16 अपमार्जक क्या होते हैं ?  पारितंत्र में  इनकी भुमिका महत्वपूर्ण क्यों है  ?

दीर्घउतरीय प्रश्न (17-20) के उतर लिखिए  (शब्द सीमा 100 शब्द) 

प्रश्न 17. वृक्काणु ( नेफ्रॉन )की संरचना का नामांकित चित्र बनाकर वर्णन कीजिए

         अथवा 

हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से क्या प्रभाव पड़ेगा

प्रश्न 18 . किन प्रमाणो के आधार पर हम कह सकते हैं कि जीवन की उत्पत्ति अजैविक पदार्थों से हुई हैं? 

         अथवा

मेंडल के आनुवंशिकता के द्वितीय सिद्धांत की व्याख्या कीजिए

प्रश्न 19. निम्न को समझाइए 
(अ) दक्षिण हस्त अंगूष्ठ नियम
(ब) मैक्स वेल का स्क्रू नियम
(स) फ्लेमिंग का वाम हस्त नियम

 अथवा 


 चुंबकीय क्षेत्र से आप क्या समझते हैं ?चुंबकीय बल रेखाएं  की विशेषताएं लिखिए? किसी धारावाही वृत्ताकार कुंडली द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक चित्र बनाइए।

प्रश्न 20   ( a )  निम्न समीकरण मे X ,Y व Z को पहचानिए
               (1) Cu +  CO2  ⟶ X(हरा पदार्थ )नमी की  उपस्थिति में
              (2)Ag  +  Y       ⟶ Ag2S( काला पदार्थ) हवा की उपस्थिति में
              (3)FeSO4       ⟶       Fe2O3  + SO3 + Z (उष्मा)


           ( b )  क्या होता है  है जब -
                 (1) CuSO4  + Fe   ⟶
                (2) Zn + H2SO4  →
                (3) 4Na + O2      →

अथवा

वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं ?तथा उसके प्रकारों को उदाहरण सहित बताइए।

निबंधात्मक प्रश्न 21 से 27 के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 250 शब्द) 

प्रश्न  21 पीएच स्केल किसे कहते हैं इससे किसी  विलयन की अम्लीय या क्षारकीय प्रकृति किस प्रकार ज्ञात होती है? समझाइए।

अथवा 

रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं ?संयोजन अभिक्रिया की व्याख्या उदाहरण सहित कीजिए।

प्रश्न 22 किसी अवतल लेंस की फोकस दूरी 15 सेमी है  बिम्ब को लैस  से कितनी दूरी पर रखें कि उसके द्वारा बिम्ब का लेंस से 10 सेमी दूरी पर प्रतिबिंब बने? लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन भी ज्ञात कीजिए।

अथवा 

एक अवतल दर्पण के सामने 15 से मी की दूरी पर कोई वस्तु रखी है। दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति स्थिति व आवर्धन ज्ञात करो। दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी है।

प्रश्न 23 (अ)  अंतः स्त्रावी तथा तथा बाह्य स्त्रावी ग्रंथियों में अंतर लिखिए
(ब) शरीर में सूचना प्रवाह के माध्यम के रूप में विद्युत आवेग के उपयोग के लिए क्या सीमाएं हैं
(स) तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए

अथवा


(अ) मनुष्य में पाए जाने वाले नर हार्मोन के कोई चार कार्य लिखिए।
(ब) सिनेप्स किसे कहते हैं ?
(स) तंत्रिका कोशिका के कार्य बताइए।


Post a Comment

0 Comments

Search

Ad Code

Responsive Advertisement